10 किलोमीटर पैदल सफर का हुआ अंत! मुख्यमंत्री धामी की ‘विद्या वाहिनी’ से दूरस्थ गांवों के बच्चों की बदली तकदीर”

बुडम-सुकनी के विद्यार्थियों को मिली बड़ी राहत, अब जंगलों के बीच जोखिम भरा सफर नहीं। राजकीय इंटर कॉलेज तलियाबाँज के लिए ‘विद्या वाहिनी’ वाहन सेवा का शुभारंभ, नौलापानी और अमोडी क्षेत्र में भी खुशी की लहर।चम्पावत | विशेष रिपोर्टचम्पावत जनपद के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों के स्कूली बच्चों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। वर्षों से रोजाना 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर राजकीय इंटर कॉलेज तलियाबाँज पहुंचने वाले बुडम और सुकनी क्षेत्र के विद्यार्थियों को अब मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर ‘विद्या वाहिनी’ वाहन सेवा की सौगात मिल गई है।आज विधिवत हरी झंडी दिखाकर इस बहुप्रतीक्षित सेवा का शुभारंभ किया गया। जैसे ही वाहन रवाना हुआ, बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। अभिभावकों ने भी इसे अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।अब तक विद्यार्थियों को घने जंगलों, दुर्गम पहाड़ी रास्तों और जंगली जानवरों के खतरे के बीच लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। बरसात और सर्दियों में यह सफर और भी कठिन हो जाता था, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता था। लेकिन अब ‘विद्या वाहिनी’ के संचालन से इन परेशानियों का अंत हो गया है।इस पहल की खुशी केवल बुडम और सुकनी तक ही सीमित नहीं रही। नौलापानी और अमोडी क्षेत्र की जनता ने भी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। यहां भी कई बच्चे प्रतिदिन 15 से 20 किलोमीटर तक की दूरी तय कर विद्यालय पहुंचते हैं। क्षेत्रवासियों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में इन इलाकों को भी ऐसी सुविधाओं का और विस्तार मिलेगा।इस महत्वपूर्ण पहल को साकार करने में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की त्वरित कार्रवाई, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार तथा जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुंदर सिंह बोहरा के सतत प्रयासों की भी सराहना की गई।विद्यार्थियों ने हर्षोल्लास के साथ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी, जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार और सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। वहीं अभिभावकों और क्षेत्र की समस्त जनता ने भी प्रशासन का तहेदिल से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सुविधा बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और भविष्य के लिए मील का पत्थर साबित होगी।क्षेत्रवासियों ने विश्वास जताया कि यदि इसी प्रकार जनहित के कार्य लगातार होते रहे तो चम्पावत वास्तव में “आदर्श जनपद” बनने की दिशा में और तेजी से आगे बढ़ेगा।”दूरस्थ गांवों के बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी… वर्षों से 10 किलोमीटर तक जंगलों के बीच पैदल स्कूल जाने की मजबूरी अब खत्म हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर चम्पावत के बुडम और सुकनी क्षेत्र में ‘विद्या वाहिनी’ वाहन सेवा शुरू हो गई है।”बच्चों की सुरक्षा, शिक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देने वाली यह पहल दूरस्थ क्षेत्रों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *