चंपावत
विगत दिनों पूर्व ग्रामय विकास विभाग में तैनात मुख्य विकास अधिकारी की वाहन चालक श्री दीप चंद्र वर्मा व मत्स्य पालन विभाग में तैनात वाहन चालक नवीन लाल साह दोनों अपनी अधिवर्षता करने के उपरांत अपने-अपने पदों से सेवानिवृत होने की होने पर आज ग्राम विकास विभाग के सभागार, विकास भवन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में वाहन चालक महासंघ के तत्वाधान में आयोजित किया गया कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न विभागों के वाहन चालकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, विदाई समारोह में पाटी तहसील से पधारे रवीश जोशी, लोहाघाट पी.डब्लू. डी. लोहाघाट के अनिल फर्तयाल, उद्योग विभाग के सुरेश फर्तयाल, जिलाधिकारी कार्यालय के भुवन लाल, युवा कल्याण के भुवन प्रसाद, पूर्ति विभाग के भुवन चन्द्र भट्ट, सुनील खर्कवाल, त्रिभुवन लाल, प्रकाश सिंह कुंवर, दीपक कुमार, हर्ष गोस्वामी, खिमानन्द जोशी, सोनू बोहरा, राजेन्द्र लाल आदि लोगों ने अपने ओजस्वी विचारों से इन दोनों के द्वारा दिए गये अनुभवों को साझा कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया! इन दोनों वाहन चालकों को साथी साथियों के सहयोग से माल्यार्पण करते हुये शाल उढ़ाते हुए पुष्पगुच्छ के साथ उपहार देकर इन दोनों को भावभीनी विदाई देकर सम्मानित किया गया! कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वाहन चालक उपस्थित थे, कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी के वैयक्तिक सहायक श्री राजेन्द्र सिंह सामंत जी ने अपने विचारों से सबका मनोबल बढ़ाया व अपनी तरह से भी दोनों को सम्मानित किया गया तथा इस प्रकार के आयोजन सभी सेवानिवृत होने वाले वाहन चालकों के लिए आयोजित करने का सुझाव दिया! राजकीय वाहन चालक महासंघ के बाला दत्त व सुरेश फत्याल ने कार्यक्रम का संचालक करते हुये सभी का आभार व्यक्त किया बाद में इसी कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग के कर्मचारियों ने भी सामूहिक रूप से श्री वर्मा व साह दोनों को सम्मानित किया जिसमें सभी कर्मचारीगण उपस्थित ।
Kamal bhandari editor in chief ।

