चंपावत ,
*सुरक्षित यातायात के लिए मुस्तैद चम्पावत प्रशासन: अवरुद्ध मार्गों पर मशीनरी से ड्रेन क्लीयरेंस और मलबा हटाने का काम जारी*
जनपद में हाल ही में हुई मूसलाधार वर्षा के बावजूद जिला प्रशासन यातायात को सुरक्षित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ जुटा हुआ है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन और सड़क निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियां तत्परता से कार्य कर रही हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम धरातल पर दिखाई दे रहे हैं।वर्षा के कारण अवरुद्ध हुए मार्गों को पुन: यातायात के लिए सुचारू बनाने हेतु लोक निर्माण विभाग (PWD), पीएमजीएसवाई (PMGSY), राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) तथा पीआईयू (PIU) की टीमें लगातार धरातल पर डटी हुई हैं। आम जनमानस की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए भारी मलबे, बोल्डरों को हटाने एवं नालियों की सफाई (ड्रेन क्लीयरेंस) का कार्य तीव्र गति से संपन्न कराया जा रहा है।संवेदनशील तथा भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में आधुनिक मशीनरी और प्रशिक्षित जनबल की त्वरित तैनाती से मार्गों को रिकॉर्ड समय में खोलकर आवागमन बहाल किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा स्थिति पर निरंतर निगरानी की जा रही है और सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक मुख्य व ग्रामीण मार्ग को पूर्णतः सुरक्षित बनाकर ही राहत कार्यों को गति दी जाए। प्रशासन की इस त्वरित कार्यप्रणाली और मुस्तैदी से आम जनमानस को बड़ी राहत मिल रही है।
kamal bhandari editor in chief ।

