चंपावत ,

*चम्पावत में राज्य सहकारी संघ द्वारा कृषि उपजों की खरीद 1 अक्टूबर से: यूसीएफ हाट के माध्यम से किसानों को मिलेगा उपज का उचित मूल्य*स्टेट मिलेट मिशन योजना-2026 के अंतर्गत खरीफ सत्र 2026-27 में उत्तराखण्ड राज्य की शीर्ष सहकारी संस्था ‘उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ लि०’ (यूसीएफ) द्वारा सहकारी समितियों के माध्यम से जनपद चम्पावत के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों से कृषि उपजों का क्रय किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय किसानों को उनकी उपज का लाभकारी एवं उचित मूल्य प्रदान कर उनकी आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाना है। जनपद चम्पावत में किसानों से धान, दलहन, तिलहन, मण्डुआ, झंगोरा, सोयाबीन, चौलाई, राजमा सहित अन्य कृषि उत्पादों के क्रय हेतु विभिन्न क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन क्रय केंद्रों पर आगामी 1 अक्टूबर 2026 से ‘यूसीएफ हाट’ के माध्यम से क्रय कार्य विधिवत प्रारंभ किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग द्वारा जनपद के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक कृषक अपने समीपस्थ केंद्रों पर पहुंचकर अपने कृषि उत्पादों का विक्रय कर सकें और सरकार द्वारा दी जा रही इस सुविधा का पूरा लाभ उठा सकें।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *