चम्पावत में सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान के साथ मलबा सफाई, झाड़ी कटान और नाली सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी*

चम्पावत,

चम्पावत में सड़कों के गड्ढामुक्त अभियान के साथ मलबा सफाई, झाड़ी कटान और नाली सफाई का कार्य युद्धस्तर पर जारी*

प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सुरक्षित, सुगम और गड्ढामुक्त सड़कों के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से जनपद चम्पावत में सड़क सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण की व्यापक रूप से गतिमान है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर निरीक्षण में जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग (लोनिवि), राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और पीएमजीएसवाई की टीमें पूर्ण मुस्तैदी के साथ धरातल पर जुटी हुई हैं।गत वर्षा के बाद जिले के यातायात को पूरी तरह सुरक्षित और निर्बाध बनाने के लिए एकीकृत दृष्टिकोण के साथ बहुआयामी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों, जिला मार्गों एवं सुदूर ग्रामीण संपर्क मार्गों पर पैच मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही वर्षा के दौरान भूस्खलन व कटाव से सड़कों पर आए मलबे व बोल्डरों को क्रेन और जेसीबी मशीनों के माध्यम से तत्काल हटाकर रास्तों को चौड़ा और सुरक्षित बनाया जा रहा है। सड़कों को जलभराव की समस्या से बचाने के लिए वर्षा जल निकासी हेतु नालियों की विशेष और गहन सफाई कराई जा रही है। वहीं, मोड़ों एवं संवेदनशील स्थानों पर दृश्यता (Visibility) बेहतर करने तथा सड़क हादसों को रोकने के उद्देश्य से सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों का भी योजनाबद्ध तरीके से कटान किया जा रहा है।जिलाधिकारी द्वारा सभी कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं कि निर्माण व मरम्मत कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता किए बिना सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं। जिला प्रशासन की इस सक्रिय निगरानी और विभागों के समन्वित प्रयासों से जनपद की यातायात व्यवस्था अत्यंत सुरक्षित और सुगम बन रही है।

ka

Kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *