*जनपद चम्पावत*
*एसपी महोदया का वार्षिक निरीक्षण: पुलिस कार्यालय की शाखाओं के कार्यों की हुई विस्तृत समीक्षा*
आज दिनांक 22.09.2026 को *श्रीमती रेखा यादव पुलिस अधीक्षक चम्पावत* द्वारा *पुलिस कार्यालय चम्पावत* की *प्रधान लिपिक शाखा एवं आंकिक शाखा* का वार्षिक निरीक्षण किया गया।📌निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा दोनों शाखाओं में किए जा रहे कार्यालयी कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के संधारण, कार्मिकों से संबंधित सेवा अभिलेखों, नियुक्ति, स्थानान्तरण, पदोन्नति, वेतन एवं अन्य सेवा संबंधी प्रकरणों की जानकारी ली गई। साथ ही विभिन्न अभिलेखों एवं पंजिकाओं का अवलोकन कर उनके अद्यतन रख-रखाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।📌प्रधान लिपिक शाखा के निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों की सेवा पुस्तिकाओं, व्यक्तिगत पत्रावलियों, अवकाश, जीपीएफ/अन्य सेवा संबंधी प्रकरणों, कार्यालयी पत्राचार एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। वहीं आंकिक शाखा में वेतन, भत्ते, बजट, बिल, लेखा संबंधी अभिलेखों एवं वित्तीय कार्यों की जानकारी लेते हुए अभिलेखों को नियमानुसार व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।📌पुलिस अधीक्षक महोदया ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यालयी कार्यों का समयबद्ध एवं नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। अभिलेखों का सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव करने तथा कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।📌निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा शाखा में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।➡️ महोदया ने कहा कि पुलिस विभाग की प्रभावी कार्यप्रणाली के लिए कार्यालयी शाखाओं का सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी संचालन अत्यंत महत्वपूर्ण है।मीडिया सेल, पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक 22.09.2026
kamal bhandari editor in chief ।

