माननीय मुख्यमंत्री का कल (शनिवार) को टनकपुर में भ्रमण कार्यक्रम, दशहरा महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग*

चंपावत ,

*माननीय मुख्यमंत्री का कल (शनिवार) को टनकपुर में भ्रमण कार्यक्रम, दशहरा महोत्सव में करेंगे प्रतिभाग*

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार द्वारा अवगत जानकारी देते हुए कराया गया है कि उत्तराखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का दिनांक 03 अक्टूबर, 2026 (शनिवार) को जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रमानुसार माननीय मुख्यमंत्री देहरादून से प्रस्थान कर अपराह्न 04:15 बजे स्टेडियम हैलीपैड, टनकपुर (चंपावत) पहुंचेंगे। तत्पश्चात अपराह्न 04:25 बजे स्टेडियम हैलीपैड से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 04:30 बजे गांधी मैदान, टनकपुर पहुंचेंगे। *माननीय मुख्यमंत्री गांधी मैदान में आयोजित ‘दशहरा महोत्सव-2026’ में प्रतिभाग करेंगे।* कार्यक्रम समापन के उपरांत मा मुख्यमंत्री अपराह्न 05:15 बजे गांधी मैदान से कार द्वारा सायं 05:45 बजे अपने निजी आवास नगला तराई, खटीमा (ऊधमसिंहनगर) के लिए प्रस्थान करेंगे।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *