मा. मुख्यमंत्री के विकास के विजन से नायकखेड़ा को मिलेगी नई पहचान,₹85.23 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: सतपाल महाराज*

चंपावत ,

*मा. मुख्यमंत्री के विकास के विजन से नायकखेड़ा को मिलेगी नई पहचान,₹85.23 करोड़ की लागत से बाढ़ सुरक्षा और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: सतपाल महाराज*

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज द्वारा जनपद चंपावत के टनकपुर क्षेत्र स्थित ‘नायकखेड़ा पारिस्थितिक गलियारा परियोजना’ के अंतर्गत निर्माणाधीन बाढ़ सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन कार्यों का तथा किरोड़ा नाला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मा0 मंत्री ने बताया कि यह क्षेत्र अत्यधिक बाढ़ संवेदनशील रहा है, जिसे आपदा-रोधी बनाने और बाढ़ जोखिम को कम करने के उद्देश्य से ₹85.23 करोड़ (पिचासी करोड़ तेईस लाख) की लागत से यह महत्वाकांक्षी परियोजना संचालित की जा रही है। इस परियोजना के अंतर्गत 3.7 किलोमीटर लंबी बाढ़ सुरक्षा दीवार और 1000 मीटर लंबी 2 डायाफ्राम दीवारों का निर्माण कार्य संपन्न किया जा रहा है। इसके साथ ही आवागमन को सुगम बनाने के लिए 950 मीटर लंबी दो-लेन सड़क का निर्माण भी शामिल है। इस योजना के पूर्ण होने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की लगभग 33.5 हेक्टेयर भूमि का पुनरुद्धार संभव हो सकेगा। मा0 मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए 30 एकड़ क्षेत्रफल में हरित क्षेत्र (ग्रीन ज़ोन), लैंडस्केप, एडवेंचर ज़ोन और आधुनिक नागरिक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, इस स्थल पर पैराग्लाइडिंग जैसी साहसिक खेल गतिविधियों के संचालन के कारण यह क्षेत्र पर्यटन के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सुरक्षा बुनियादी ढांचे एवं पर्यटन सुविधाओं में सुधार से यहाँ साहसिक पर्यटन को जबरदस्त प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और विकास को नई दिशा प्राप्त होगी।निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता सुभाष चन्द्र पाण्डेय, अधीक्षण अभियंता एच सी सिंह, अधिशासी अभियंता आरडी भट्ट, अपर सहायक अभियंता राम नवीश सिंह राणा सिंचाई खण्ड लोहाघाट, अधीक्षण अभियंता एच सी सिंह, सहायक अभियंता वैभव सिंघल सिंचाई उपखण्ड लोहाघाट, अपर सहायक अभियंता नीतू जोशी, विजय सिंह राणा, सतीश कुमार उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *