चम्पावत,
*सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली का स्पेशलिस्ट कैम्प, 165 लोगों ने लिया विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ*
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में संचालित “सेवा संकल्प अभियान” के तहत जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपदवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल चम्पावत में अपोलो हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ चिकित्सकों का स्पेशलिस्ट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। कैम्प में शुक्रवार को 165 लोगों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श का लाभ लिया है।कैम्प में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार, चिकित्सकीय परामर्श तथा आगे की चिकित्सा प्रक्रिया के संबंध में मार्गदर्शन दिया जा रहा है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि “सेवा संकल्प अभियान” के माध्यम से जनपदवासियों को उनके नजदीक बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। ऐसे विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों से विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय पर विशेषज्ञ परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिल रही है। उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की कि वें शिविर का लाभ प्राप्त करें।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान ने बताया कि कैम्प में अब तक 165 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं विशेषज्ञ परामर्श किया जा चुका है। उन्होंने जनसामान्य से अपील की कि जिला अस्पताल में उपलब्ध इस विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या को नजरअंदाज न करें और समय रहते विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक जांच कराएं। विशेष रूप से दूरस्थ क्षेत्रों के लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहते हुए इस अवसर का लाभ लें।
jaya punetha editor in chief ।

