आंगनबाड़ी केंद्र शेरा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजितबालिका जन्म उत्सव, सुपोषण दिवस एवं किशोरी सम्मान समारोह में दी गई महत्वपूर्ण जानकारियां
आंगनबाड़ी केंद्र शेरा में सोमवार को आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में बालिका जन्म उत्सव, सुपोषण दिवस एवं किशोरी बालिकाओं के सम्मान सहित विभिन्न जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गुमान सिंह बोहरा, मंडल अध्यक्ष रहे। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री दीवान सिंह बिष्ट, आशा कार्यकर्ती श्रीमती कमला बिष्ट एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती कुमारी रेखा बिष्ट ने कार्यक्रम के संचालन एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान बालिका जन्म उत्सव मनाया गया तथा किशोरी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। किशोरियों एवं महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना सहित सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वहीं धात्री महिलाओं को लक्ष्मी किट वितरित की गईं।कार्यक्रम में बच्चों ने कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों, किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण तथा सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।इस अवसर पर क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां श्रीमती उमा आर्य (केंद्र हियूला), श्रीमती विमला आर्य (केंद्र दूधौरी), केंद्र शेरा की सहायिका श्रीमती कंचन बिष्ट, उपप्रधान श्रीमती गोपी देवी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, समाजसेवी दिनेश बोहरा सहित अन्य ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों एवं महिलाओं ने बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
kamal bhandari editor in chief

