मा. मुख्यमंत्री के विकासपरक संकल्प से बनबसा क्षेत्र को 1 करोड़ 14 लाख 60 हजार रूपये की गौशाला की सौगात*

चम्पावत,

*मा. मुख्यमंत्री के विकासपरक संकल्प से बनबसा क्षेत्र को 1 करोड़ 14 लाख 60 हजार रूपये की गौशाला की सौगात*

*नायकखेड़ा में 75 गौवंश की क्षमता वाली गौशाला को मिली स्वीकृति, निराश्रित गौवंश को मिलेगा सुरक्षित आश्रय**गौशाला निर्माण से आवारा पशुओं की समस्या होगी कम, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में मिलेगी मदद : जिलाधिकारी*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जनपद चम्पावत में निराश्रित गौवंश के संरक्षण एवं सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। शुक्रवार को सचिव, पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड शासन की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय व्यय समिति की बैठक में नगर पंचायत बनबसा के लिए 1 करोड़ 14 लाख 60 हजार रूपये की लागत से 75 गौवंश की क्षमता वाली गौशाला के निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है।स्वीकृत गौशाला का निर्माण टनकपुर क्षेत्र के ग्राम नायकखेड़ा में नगर पंचायत बनबसा की 800 वर्गमीटर भूमि पर किया जाएगा। गौशाला के निर्माण से निराश्रित एवं बेसहारा गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की समस्या से आमजन को राहत मिलेगी तथा पशुओं के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में भी मदद मिलेगी।जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने गौशाला निर्माण की स्वीकृति को गौवंश संरक्षण एवं जनसुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जनपद में गौवंश संरक्षण एवं जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। गौशाला निर्माण से जहां निराश्रित गौवंश को सुरक्षित आश्रय मिलेगा, वहीं यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाने में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गौशाला निर्माण की अग्रिम कार्यवाही नियमानुसार सुनिश्चित करने तथा निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

kamal bhandari editor in chief .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *