🚔 *जनपद चम्पावत*
*ऑपरेशन कालनेमि: टनकपुर पुलिस की चेकिंग कार्रवाई, 05 व्यक्तियों का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालान*
दिनांक 15.10.2026 को पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर श्रीमती निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में *टनकपुर पुलिस* द्वारा चेकिंग के दौरान बाबा की वेशभूषा में हारमोनियम लेकर घूम रहे 05 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।📌CAGS/ICJS पोर्टल के माध्यम से आपराधिक अभिलेखों की जांच की गई। उपलब्ध अभिलेखों में एक व्यक्ति के विरुद्ध उत्तर प्रदेश के थाना सेहरामऊ उत्तरी, जनपद पीलीभीत में अभियोग पंजीकृत पाया गया।➡️ पाँचों व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालान की कार्रवाई की गई तथा आवश्यक हिदायत दी गई। *चम्पावत पुलिस की अपील:* किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।🚔 चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावतदिनाँक – 16.10.2026
kamal bhandari editor in chief.

