चम्पावत,
*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देवभूमि रजत जयंती नागार्जुन पार्क का किया लोकार्पण*
*बच्चों को चॉकलेट वितरित कर किया स्नेहिल संवाद, स्थानीय लोगों से मिलकर जाना कुशलक्षेम*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में 1.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित देवभूमि रजत जयंती नागार्जुन पार्क का लोकार्पण कर जनपदवासियों को सार्वजनिक सुविधा की सौगात दी। पार्क के लोकार्पण से नगर में बच्चों के खेलकूद एवं मनोरंजन के साथ ही स्थानीय नागरिकों को सैर और विश्राम के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध हुआ है।मुख्यमंत्री के ‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प के अनुरूप जनपद में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ही नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। देवभूमि रजत जयंती पार्क इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह पार्क नगर के सौन्दर्य में वृद्धि करने के साथ ही बच्चों, युवाओं एवं बुजुर्गों के लिए उपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा।लोकार्पण के दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय संवाद किया और उन्हें चॉकलेट वितरित की। मुख्यमंत्री का स्नेह पाकर बच्चों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों से भी मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री की सहजता और आत्मीय व्यवहार से कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण रहा।पार्क के विकसित होने से बच्चों को घर से बाहर खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण मिलेगा। साथ ही नागरिकों को आपसी मेलजोल और परिवार के साथ समय बिताने का स्थान उपलब्ध होगा। नगर में इस प्रकार की सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार स्वस्थ जीवनशैली और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने में सहायक होगा।इस अवसर पर दर्जा प्राप्त मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय, श्री मुकेश महाराना एवं श्री मनोज कालाकोटी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सामंत, जिला महामंत्री श्री मुकेश कलखुड़िया, माननीय विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री सतीश चन्द्र पाण्डेय, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अंचला बोहरा, पूर्व विधायक लोहाघाट श्री पूरन सिंह फर्त्याल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, श्री शंकर दत्त पाण्डेय, निदेशक केएमवीएन श्री रोहित बिष्ट, नगर पालिका के नामित सदस्य श्री गौरव पाण्डेय, समस्त सभासद, उपजिलाधिकारी श्री बी.सी. पंत, अधिशासी अधिकारी श्री भारत त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief

