सर्किट हाउस हेलीपैड पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक रेखा यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत सर्किट हाउस हेलीपैड पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रेखा यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री धामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल पर प्रशासनिक तैयारियां एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। इस दौरान अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए उनका स्वागत किया।
kamal bhandari editor in chief.

