चंपावत ,
*पीएम किसान लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए 17 अक्टूबर को पंचायत घर जौल में लगेगा विशेष शिविर*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) क्षेत्र के अंतर्गत शेष बचे पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में कराने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी पूर्णागिरि (टनकपुर) श्री प्रमोद कुमार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह विशेष शिविर शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 05:00 बजे तक पंचायत घर जौल में आयोजित किया जाएगा।तहसील प्रशासन द्वारा शिविर के सुचारू संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये दिए गए हैं। उप जिलाधिकारी टनकपुर द्वारा उक्त शिविर में सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तथा कोटकेन्द्री, सूखीढांग एवं बुड़म के राजस्व उपनिरीक्षक आवश्यक अभिलेखों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए है।
Kamal bhandari editor in chief.

