रंग कारवां के छठे स्थापना दिवस पर पहुंचे डीएम मनीष कुमार, बच्चों की शिक्षा और युवा विकास को लेकर हुई चर्चा

रंग कारवां के छठे स्थापना दिवस पर पहुंचे डीएम मनीष कुमार, बच्चों की शिक्षा और युवा विकास को लेकर हुई चर्चा

चंपावत। बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यरत संस्था रंग कारवां ने शनिवार को अपना छठा स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संस्था के केंद्र का दौरा कर युवा टीम से मुलाकात की और बच्चों व युवाओं के शैक्षिक एवं सामाजिक विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान संस्था की गतिविधियों को विस्तार देने और प्रशासन के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।बच्चों की शिक्षा और युवा नेतृत्व पर दिया जोरस्थापना दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने संस्था के केंद्र में संचालित पुस्तकालय, पठन-पाठन गतिविधियों और बच्चों के सीखने के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायजा लिया। उन्होंने युवा टीम से संवाद कर संस्था के कार्यों को समझा और बच्चों व युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही चंपावत में शैक्षिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और संस्था के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करने की संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया। उनका यह दौरा शिक्षा के क्षेत्र में प्रशासन और सामाजिक संस्थाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल रहा।कला और खेल गतिविधियों में बच्चों ने लिया हिस्साशनिवार दोपहर तीन बजे आयोजित स्थापना दिवस समारोह में बच्चों, महिलाओं और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कला गतिविधियों और खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह ने बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने और आपसी संवाद के माध्यम से सीखने का अवसर प्रदान किया। इस दौरान रंग कारवां की युवा टीम के सभी साथी मौजूद रहे।स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर शिक्षा और सामाजिक बदलाव की पहलसंस्था की संस्थापक वंदना आशा ने कार्यक्रम में शामिल युवा साथियों और संस्था से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि रंग कारवां स्थानीय समुदाय के साथ मिलकर बच्चों की शिक्षा, युवाओं के नेतृत्व विकास और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। पिछले छह वर्षों से संस्था पुस्तकालय और पठन-पाठन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखने के अवसर उपलब्ध करा रही है।उन्होंने बताया कि संस्था का उद्देश्य आने वाले वर्षों में अधिक से अधिक सरकारी विद्यालयों तक पहुंच बनाना और बच्चों, युवाओं तथा महिलाओं के लिए सीखने, अपनी प्रतिभा निखारने और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अवसर बढ़ाना है। रंग कारवां शिक्षा के माध्यम से समुदाय में सकारात्मक बदलाव लाने के अपने प्रयासों को आगे भी जारी रखेगी।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *