चम्पावत में ‘सेवा पखवाड़ा’ कार्यक्रम गतिमान: 18 जुलाई तक विभिन्न विकासखंडों में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर,

चंपावत

विभिन्न विभाग मौके पर ही करेंगे जनता की समस्याओं का समाधान*उत्तराखंड शासन के दिशा-निर्देशानुसार प्रदेश सहित जनपद चम्पावत में जन-सरोकारों को समर्पित “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम पूरी भव्यता और गति के साथ संचालित हो रहा है। आम जनता को शासन की नीतियों और योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू हुआ यह विशेष अभियान आगामी 18 जुलाई 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। 15 दिवसीय महा-अभियान के तहत जनपद के विभिन्न ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विशेष जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।*इसी क्रम में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले शिविरों का विवरण इस प्रकार है:* *14 से 18 जुलाई 2026* में जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे, जिसमें *14 जुलाई 2026* को विकासखंड पाटी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कमलेख, बटुलाबांज में जनकल्याणकारी शिविर आयोजित होंगे।*15 जुलाई 2026* को विकासखंड बाराकोट के राजकीय इंटर कॉलेज मऊ में जनता की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।*17 जुलाई 2026* को विकासखंड चम्पावत के पंचायतघर झालाकुड़ी तथा *18 जुलाई 2026* को विकासखंड लोहाघाट के राजकीय जूनियर हाईस्कूल ठाठा में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।इस वृहद सेवा पखवाड़े में राजस्व, ग्राम्य विकास, कृषि, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और सिंचाई सहित कुल 24 से अधिक प्रमुख विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अपने विभागों से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराया जाएगा।इन बहुउद्देशीय शिविरों का मुख्य उद्देश्य “सरकार जनता के द्वार” की परिकल्पना को साकार करते हुए आम जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित व पारदर्शी निस्तारण करना है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *