चंपावत
*समाचार पत्र-पत्रिकाओं के नवीनीकरण एवं नयी सूचीबद्धता हेतु 15 सितंबर तक आमंत्रित किए गए आवेदन, पूर्व आवेदकों को पुनः आवेदन की आवश्यकता नहीं*
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड द्वारा समाचार पत्र-पत्रिकाओं के नवीनीकरण तथा नए समाचार पत्र-पत्रिकाओं को सूचीबद्ध (इम्पैनल) करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस संदर्भ में विभाग द्वारा सूचित किया है कि इच्छुक प्रकाशक व संपादक आगामी 15 सितंबर 2026 तक अपने आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।अपर निदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड, देहरादून श्री आशीष कुमार त्रिपाठी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार जिन समाचार पत्र-पत्रिकाओं द्वारा पूर्व में ही सूचीबद्धता के लिए आवेदन किया जा चुका है, उन्हें दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि, ऐसे पूर्व आवेदित समाचार पत्रों को अपनी अद्यतन (अपडेटेड) वार्षिक विवरणिका प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।
Kamal bhandari editor in chief ।

