*नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SP महोदया का निरीक्षण*

🚔 *जनपद चम्पावत*

*नवरात्रि पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SP महोदया का निरीक्षण*

*सुगम दर्शन, भीड़ प्रबंधन एवं सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित करने हेतु ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं मंदिरों में सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 19.10.2026 को श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक चम्पावत द्वारा टनकपुर स्थित माँ पूर्णागिरि मंदिर, भैरव मंदिर एवं कालिका मंदिर में दर्शन-पूजन कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया।📌निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सुगम दर्शन, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।📌 महोदया ने निर्देशित किया कि मंदिरों में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने, आवश्यकतानुसार पुलिस बल की सक्रिय तैनाती सुनिश्चित करने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तत्पर रहने के निर्देश भी दिए गए।इसके अतिरिक्त, सभी पुलिस कर्मियों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं की सहायता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने हेतु प्रेरित किया गया।🚔 चम्पावत पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।मीडिया सेल,पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनाँक – 19.10.2026

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *