जिलाधिकारी ने मंडलसेरा में क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से किया संवाद*

बागेश्वर,

जिलाधिकारी ने मंडलसेरा में क्रॉप कटिंग प्रयोग का किया स्थलीय निरीक्षण, किसानों से किया संवाद*

जिलाधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने शुक्रवार को मंडलसेरा पहुंचकर धान की फसल पर किए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्वयं भी पारंपरिक फसल धान की क्रॉप कटिंग कर प्रयोग की प्रक्रिया एवं प्रगति का जायजा लिया।इस दौरान काश्तकार गोपाल गिरि के खेत में निर्धारित 60 वर्गमीटर क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग की गई, जिसमें कुल 33.9 किलोग्राम धान की उपज प्राप्त हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि किसानों के खेतों में निर्धारित क्षेत्रफल में क्रॉप कटिंग प्रयोग किए जाते हैं। इन्हीं प्रयोगों के आधार पर जिले में फसलों की औसत उपज एवं उत्पादन के वार्षिक आंकड़े तैयार किए जाते हैं।क्रॉप कटिंग के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से संवाद कर कृषि कार्यों से जुड़ी उनकी समस्याओं एवं चुनौतियों की जानकारी ली। उन्होंने किसानों से कृषि संसाधनों, सिंचाई, बीज एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की तथा उनकी बातों को गंभीरता से सुना।इस दौरान राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय काश्तकार मौजूद रहे।जिला सूचना अधिकारी, बागेश्वर।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *