राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति के संकल्प के साथ आयोजित की गई मिनी मैराथन*

जनपद चम्पावत*

राष्ट्रीय एकता एवं नशामुक्ति के संकल्प के साथ आयोजित की गई मिनी मैराथन*

*पुलिस अधीक्षक महोदय* के निर्देश एवं मार्गदर्शन में *लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी* की *150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस* के तहत आज दिनांक 16 अगस्त 2026 को *श्री दीवान सिंह बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पंचेश्वर्* के नेतृत्व में जिला पंचायत चम्पावत एवं स्थानीय युवाओं के जनसहयोग से *कोतवाली पंचेश्वर् क्षेत्रान्तर्गत पुलहिंडोला से खालगढ़ा तक मिनी मैराथन* का आयोजन किया गया।मैराथन से पूर्व सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता, एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की शपथ दिलाई गई।मिनी मैराथन में स्थानीय एवं आसपास के युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए खेल भावना, राष्ट्रीय एकता और नशामुक्त भारत के संकल्प का संदेश दिया।इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावतदिनांक 16/08/2026

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *