खटोली और दुधौरी में धूमधाम से मनाया गया माँ भगवती महोत्सव, देर रात तक गूंजे भक्ति के सुर

खटोली और दुधौरी में धूमधाम से मनाया गया माँ भगवती महोत्सव, देर रात तक गूंजे भक्ति के सुर

नवमी के पावन अवसर पर माँ भगवती के दरबार में श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए की प्रार्थनाखटोली/दुधौरी। नवमी के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत खटोली एवं दुधौरी में भव्य ‘माँ भगवती महोत्सव’ का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया गया। दोनों स्थानों पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होकर माँ भगवती के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस दौरान माँ भगवती के पावन दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं उन्नति के लिए प्रार्थना की गई।महोत्सव के दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला। माँ भगवती के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों ही स्थानों पर देर रात्रि तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और लोक संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।इस अवसर पर महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए दोनों आयोजन समितियों के पदाधिकारियों, समस्त ग्रामवासियों तथा क्षेत्र की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की गई।माँ भगवती से प्रार्थना है कि उनकी कृपा एवं आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे तथा समस्त क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।जय माता दी! जय माँ भगवती! 🙏🔱

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *