अमोड़ी में सामुदायिक कॉस्मेटिक एवं क्लॉथ सेंटर का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला संदेश

चम्पावत

अमोड़ी में सामुदायिक कॉस्मेटिक एवं क्लॉथ सेंटर का शुभारंभ, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मिला संदेश

*ग्रामोत्थान परियोजना के तहत महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए विकासखंड चंपावत के अमोडी में नारी शक्ति संकुल संघ के अंतर्गत गंगा स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित सामुदायिक कॉस्मेटिक एवं क्लॉथ सेंटर का शुभ उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ जीएस खाती ने किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम बन रहे हैं। ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार एवं उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक उद्यम न केवल महिलाओं की आय में वृद्धि करेंगे, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेंगे।मुख्य विकास अधिकारी ने उद्यम का संचालन कर रही महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का आधार गुणवत्ता, अनुशासन, पारदर्शिता और ग्राहकों का विश्वास है। उन्होंने समूह की महिलाओं से सामूहिक प्रयास एवं समर्पण के साथ अपने उद्यम को आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए विश्वास जताया कि यह केंद्र अन्य स्वयं सहायता समूहों के लिए भी प्रेरणादायी उदाहरण बनेगा।सामुदायिक उद्यम में कॉस्मेटिक एवं वस्त्रों के साथ-साथ स्थानीय स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को भी प्रमुखता से स्थान दिया गया है। दुकान में विभिन्न प्रकार की स्थानीय दालें, आचार, जूस तथा अन्य स्थानीय उत्पाद उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने, उनकी बिक्री बढ़ाने तथा क्षेत्रीय आजीविका को प्रोत्साहन देने में सहायता मिलेगी।कार्यक्रम में जिला पंचायत प्रतिनिधि सुंदर बोहरा, जिला परियोजना प्रबंधक ममराज सिंह चौहान, सहायक प्रबंधक (आजीविका) सुमित, सहायक प्रबंधक (सेल्स) अतुल, हरीश, दिव्यानी, स्वयं सहायता समूहों की सदस्याएं तथा क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *