चम्पावत,
*सोलर कार बनाकर जनपद का नाम रोशन करने वाले राहुल नरियाल को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित*
*जिलाधिकारी ने राहुल के माता-पिता को भी शॉल ओढ़ाकर दिया सम्मान, राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पूर्व में सम्मानित किए गए जनपद चम्पावत के युवा नवाचारी राहुल नरियाल को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने भी सोलर कार तैयार करने की उपलब्धि पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने राहुल के पिता श्री भैरव दत्त नरियाल एवं माता श्रीमती बसंती देवी को भी शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया तथा बेटे की उपलब्धि पर बधाई दी।चम्पावत के मादली निवासी राहुल नरियाल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र हैं। प्रकाशित समाचार के अनुसार, उन्होंने लगभग एक माह के प्रयास और करीब 40 हजार रुपये की लागत से एक व्यक्ति के बैठने की क्षमता वाली सोलर कार तैयार की है। उनकी यह पहल वैकल्पिक ऊर्जा के उपयोग और तकनीकी नवाचार के प्रति उनकी रुचि एवं रचनात्मक सोच को दर्शाती है।राहुल नरियाल,लोंगोवाल पॉलीटेक्निक कॉलेज, डेराबस्सी में अध्ययनरत हैं। कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. रोजी कटियाल एवं चेयरमैन डॉ. कपिल कटियाल हैं। पढ़ाई के दौरान सोलर कार तैयार करने की उनकी उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी तकनीकी ज्ञान का व्यावहारिक उपयोग करने और नए प्रयोगों के लिए प्रेरित करती है।जिलाधिकारी ने राहुल की मेहनत, लगन एवं रचनात्मक सोच की सराहना करते हुए जनपद का नाम रोशन करने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आगे भी इसी उत्साह से अध्ययन और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में प्रयास जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
kamal bhandari editor in chief.

