मां भगवती महोत्सव खटोली-2026 का भव्य समापन, मेला कमेटी ने क्षेत्रीय जनता सहित सभी सहयोगियों का जताया आभार
खटोली। मां भगवती के जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच मां भगवती महोत्सव खटोली-2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। क्षेत्रीय जनता के सहयोग, जनप्रतिनिधियों के समर्थन और मेला कमेटी की मेहनत से मेले का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप से संपन्न हुआ। महोत्सव में क्षेत्रवासियों सहित विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों एवं अतिथियों ने सहभागिता कर आयोजन की शोभा बढ़ाई।महोत्सव के सफल आयोजन के बाद मेला कमेटी ने क्षेत्र की समस्त जनता, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस बल और मेले में पहुंचे सभी अतिथियों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। कमेटी ने कहा कि सभी के सहयोग और आपसी समन्वय से ही इस भव्य आयोजन को सफल बनाया जा सका।मुख्यमंत्री ने प्रदान की 11 हजार रुपये की सहयोग राशिमेला कमेटी ने माननीय मुख्यमंत्री महोदय का विशेष आभार व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने महोत्सव के लिए 11,000 रुपये की सहयोग राशि प्रदान की। कमेटी ने इसे आयोजन के प्रति सहयोग और प्रोत्साहन के रूप में महत्वपूर्ण बताया।इसके साथ ही कमेटी ने माननीय दर्जा राज्य मंत्री श्री मुकेश महराना जी, पूर्व विधायक श्री हिमेश खर्कवाल जी, जिला पंचायत प्रतिनिधि धूरा श्री सुंदर बोहरा जी तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य बिरगुल श्री भूपेंद्र सिंह महर जी का भी विशेष धन्यवाद किया।पुलिस प्रशासन और ग्रामवासियों के सहयोग की सराहनामहोत्सव के दौरान सहयोग प्रदान करने वाले समस्त पुलिस प्रशासन एवं पुलिस बल के साथ-साथ मेले में उपस्थित सभी अतिथियों और क्षेत्रीय जनता के प्रति भी आभार जताया गया। कमेटी ने कहा कि ग्रामवासियों के सहयोग, सहभागिता और समर्पण ने मेले को यादगार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।मेला कमेटी ने भविष्य में भी इसी प्रकार जनसहयोग और आपसी भाईचारे के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को आगे बढ़ाने की अपेक्षा जताई।मेला कमेटी ने सभी का जताया आभारमहोत्सव के सफल आयोजन में मेला कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह बुराठी, व्यवस्थापक नवीन बिष्ट, संरक्षक उमेद सिंह एवं प्रेम सिंह, उपाध्यक्ष यशपाल बिष्ट, पुष्कर सिंह, पुष्कर बिष्ट, रिपसुदन सिंह और राकेश सिंह सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ग्राम प्रधान तल्ली खटोली एवं मल्ली खटोली सहित क्षेत्र के लोगों के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया गया।अंत में मेला कमेटी ने कहा कि मां भगवती की कृपा और समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कमेटी ने सभी सहयोगियों के प्रति पुनः हृदय से धन्यवाद प्रकट किया।जय मां भगवती! जय माता दी! 🙏🚩
kamal bhandari editor in chief.

