चम्पावत ,
*पूर्णागिरि तहसील में पीएम किसान लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए विशेष शिविर कल से होंगे शुरू*
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के अनुपालन में तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के अंतर्गत अवशेष पीएम किसान लाभार्थियों की फार्मर रजिस्ट्री मिशन मोड में कराए जाने के संबंध में उप जिलाधिकारी टनकपुर श्री प्रमोद कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इस क्रम में दिनांक 22-10-2026 को पंचायत घर उचौलीगोठ, दिनांक 23-10-2026 को पंचायत घर ज्ञानखेड़ा, दिनांक 24-10-2026 को पंचायत घर चंदनी तथा दिनांक 27-10-2026 को पंचायत घर पचपकरिया में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष शिविर में सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और राजस्व उपनिरीक्षक अभिलेखों के साथ उपस्थित रहेंगे। उक्त कैंप में सेल्फ रजिस्ट्रेशन मोड से भी फार्मर रजिस्ट्री का कार्य सम्पादित कराया जाएगा तथा सम्बन्धित राजस्व उपनिरीक्षक द्वारा कैंप में आने वाले प्रत्येक खातेदार अंश निर्धारण कराकर हाथ के हाथ फार्मर रजिस्ट्री कराई जाएगी.
kamal bhandari editor in chief.

