आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली स्वीकृति*

चम्पावत,

*आपदा प्रभावित 35 परिवारों के आवासों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिली स्वीकृति*

*प्रत्येक लाभार्थी को शीघ्र जारी होगी 60 हजार रुपये की प्रथम किस्त*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के आपदा पीड़ितों को त्वरित राहत उपलब्ध कराने के उद्देश्य के अनुरूप जनपद चम्पावत में आपदा से क्षतिग्रस्त आवासों के पुनर्निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। स्पेशल कैटेगरी के अंतर्गत चिह्नित 35 आवासों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अंतिम मंजूरी मिल गई है। इससे प्रभावित परिवारों को सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वीकृत आवासों में विकासखंड बाराकोट के 21, चम्पावत के 2, लोहाघाट के 9 तथा पाटी के 3 आवास शामिल हैं। सभी 35 आवासों की जियो टैगिंग पूर्ण हो चुकी है तथा इन्हें योजना के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक लाभार्थी को आवास निर्माण के लिए 60 हजार रुपये की प्रथम किस्त शीघ्र जारी की जाएगी। इस प्रकार 35 लाभार्थियों को प्रथम किस्त के रूप में कुल 21 लाख रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।आपदा से प्रभावित परिवारों के लिए आवासों की स्वीकृति राहत और पुनर्वास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। प्रथम किस्त मिलने से लाभार्थी अपने आवासों का निर्माण कार्य प्रारम्भ कर सकेंगे। इसके उपरांत नियमानुसार 40000 की दूसरी और 30000 की तीसरी किश्त भी जारी कर दी जाएगी।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *