चम्पावत ,
*सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का प्राथमिकता से करें त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण: जिलाधिकारी*
*वर्चुअल समीक्षा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता बरतने के निर्देश*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने वर्चुअल माध्यम से विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों, मांगों एवं जनसमस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान विभागों की प्रमुख जिम्मेदारी है तथा प्रत्येक प्रकरण में समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में प्रस्तुत विभागवार रिपोर्ट के अनुसार सीएम हेल्पलाइन पर कुल 133 प्रकरण लंबित हैं, जिनमें एल-1 स्तर पर 113 तथा एल-2 स्तर पर 20 प्रकरण शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग के 15, उत्तराखण्ड जल संस्थान के 12, राजस्व विभाग के 11 तथा नगर निकायों के 10 प्रकरण लंबित पाए गए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि अधिकारी शिकायतों की प्रकृति के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें तथा जरूरत पड़ने पर स्थलीय निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित करें। शिकायतकर्ताओं से संवाद स्थापित करते हुए उन्हें की गई कार्रवाई की स्पष्ट जानकारी दी जाए। एक से अधिक विभागों से संबंधित प्रकरणों में आपसी समन्वय बनाकर कार्य किया जाए, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े।उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को अपने स्तर पर लंबित शिकायतों एवं मांगों की निरंतर निगरानी करने तथा निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए ऐसी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को वास्तविक राहत मिले।बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह, उप जिलाधिकारी नीतू डांगर, श्री बी.सी. पंत एवं श्री उज्ज्वल डालाकोटी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी श्री देवेंद्र पटवाल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग श्री हितेश कांडपाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान श्री आर.पी. डोभाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
kamal bhandari editor in chief.

