मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जापान एवं जर्मनी में रोजगार का सुनहरा अवसर*

चम्पावत

*मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना के अंतर्गत जापान एवं जर्मनी में रोजगार का सुनहरा अवसर*

कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग, उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य के युवाओं को विदेश में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत के तत्वावधान में आवश्यक भाषाई एवं व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत पात्र युवाओं को 06 से 08 माह का जापानी एवं जर्मन भाषा तथा कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इस संबंध में आवश्यक जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी श्री आर के पंत ने बताया कि योजना के तहत जापान में केयरगिवर के पद हेतु 12वीं, GDA या ANM उत्तीर्ण 18 से 27 वर्ष की महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं, जिसमें 1 लाख रुपये प्रति माह का वेतन मानदेय है और प्रशिक्षण शुल्क 64,000 रुपये निर्धारित है। वहीं, जर्मनी में असिस्टेंट नर्स पद हेतु B.Sc. Nursing या GNM धारक 21 से 35 वर्ष के महिला एवं पुरुष अभ्यर्थी पात्र हैं, जहां 2.5 लाख रुपये प्रति माह का वेतन देय है; इसका प्रशिक्षण निःशुल्क है, हालांकि 30,000 रुपये की जमानत धनराशि रखी गई है।प्रदेश सरकार द्वारा अभ्यर्थियों को निःशुल्क भोजन व आवास सुविधा के साथ-साथ प्रशिक्षण शुल्क में 20 प्रतिशत का अनुदान एवं प्रशिक्षण ऋण के ब्याज में 75 प्रतिशत का अनुदान प्रदान किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी दिए गए QR Code को स्कैन के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की विस्तृत जानकारी अथवा सहायता हेतु अभ्यर्थी जिला सेवायोजन कार्यालय, चम्पावत के दूरभाष नंबर 05965-297303, 8218715939 या 9411348111 पर कार्यालय समय के दौरान (प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 05:00 बजे तक) संपर्क कर सकते हैं।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *