आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग कि कार्यवाही:

चम्पावत ,

*आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग कि कार्यवाही:

मिठाई और बेकरी उत्पादों पर निर्माण व एक्सपायरी तिथि अंकित करना अनिवार्य*आयुक्त खाद्य सुरक्षा, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में तथा जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के आदेशों के अनुपालन में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिठाई एवं बेकरी विक्रेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का उद्देश्य त्योहारी सीजन के दौरान उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्तायुक्त, सुरक्षित एवं ताजी खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराना रहा।बैठक के दौरान वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी ने उपस्थित कारोबारियों को निर्देशित किया कि सभी मिठाई एवं बेकरी खाद्य पदार्थों की ट्रे तथा काउंटर पर उनकी निर्माण तिथि (Manufacturing Date) एवं उपभोग की अंतिम तिथि (Best Before/Expiry Date) स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त, सभी खाद्य कारोबारियों को आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की शुद्धता के साथ-साथ कच्चे माल (Raw Material), रसोई की स्वच्छता (Kitchen Hygiene) और एफएसएसएआई (FSSAI) लाइसेंस की स्थिति को भी पूरी तरह अपडेट रखने के कड़े निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान विभाग द्वारा व्यापारियों की विभिन्न शंकाओं का समाधान भी किया गया और उन्हें खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही व्यापार करने के लिए प्रेरित किया गया। इस बैठक के माध्यम से जनपद के सभी खाद्य कारोबारियों को यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि त्योहारों के इस पावन अवसर पर जनस्वास्थ्य सर्वोपरि है, अतः खाद्य सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और नए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर व्यापार मंडल के महामंत्री श्री हरीश सकटा , विभिन्न खाद्य कारोबारी एवं विभागीय कर्मचारी दिनेश फर्त्याल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *