चम्पावत ,
*फसल बीमा योजनाओं से किसानों को आर्थिक सुरक्षा देने पर जोर, जनपद में 9,215 किसान आवेदन दर्ज*
*दोनों योजनाओं में लगभग 83.78 करोड़ रुपये की बीमा सुरक्षा, लंबित आवेदनों के सत्यापन एवं त्रुटियों के निराकरण के निर्देश*माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के मार्गदर्शन में जनपद के अधिकाधिक पात्र किसानों को फसल बीमा योजनाओं से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। कृषि एवं उद्यान विभाग के माध्यम से संचालित फसल बीमा योजनाओं के अंतर्गत जनपद में कुल 9,215 किसान आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनकी कुल बीमित राशि लगभग 83.78 करोड़ रुपये है।इसी क्रम में विकास भवन, चम्पावत में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय निगरानी समिति (डीएलएमसी) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फसल बीमा योजनाओं की प्रगति, आवेदनों की स्थिति तथा किसानों को योजनाओं से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत 8,388 किसान आवेदन दर्ज किए गए हैं। इनमें 7,614 हेक्टेयर क्षेत्र तथा लगभग 70.83 करोड़ रुपये की बीमित राशि शामिल है। वहीं, कृषि विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 2,827 किसान आवेदन दर्ज किए गए हैं, जिनमें 241.01 हेक्टेयर क्षेत्र तथा लगभग 12.95 करोड़ रुपये की बीमित राशि शामिल है।मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभागों एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों को लंबित आवेदनों का सत्यापन करने तथा आवेदनों में पाई गई त्रुटियों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों को बीमा योजनाओं की जानकारी देने और अधिकाधिक पात्र किसानों को इनसे जोड़ने पर जोर दिया, ताकि पात्र किसान योजना के लाभ से वंचित न रहें।जिला उद्यान अधिकारी श्री योगेश भट्ट ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री के विजन एवं जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में किसानों की फसलों को प्राकृतिक आपदाओं एवं प्रतिकूल मौसम से होने वाले नुकसान के विरुद्ध आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में फसल बीमा किसानों की आजीविका की सुरक्षा का महत्वपूर्ण माध्यम है। विभाग का प्रयास है कि अधिकतम पात्र किसान योजना से जुड़कर इसका लाभ प्राप्त करें।बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी योगेश भट्ट , सहायक निबंधक सहकारिता, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक विजय दत्त जोशी एवं बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
Kamal bhandari editor in chief.

