मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत के विकास को नई रफ्तार, टनकपुर के नायकखेड़ा में होगा बहुउद्देशीय भवन का निर्माण*

चम्पावत ,

*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत के विकास को नई रफ्तार, टनकपुर के नायकखेड़ा में होगा बहुउद्देशीय भवन का निर्माण*

*3.50 करोड़ रुपये की लागत से बदलेगी तस्वीर, मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में टनकपुर के नायकखेड़ा को मिली बहुउद्देशीय भवन की सौगात*प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनसुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार द्वारा लगातार महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं।इसी क्रम में मा. मुख्यमंत्री की घोषणा में आंशिक संशोधन करते हुए जनपद चम्पावत के अंतर्गत तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) के नायकखेड़ा में एक भव्य बहुउद्देशीय भवन के निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर दिया गया है। पूर्व में यह घोषणा ‘बुडम’ में बहुउद्देशीय भवन की स्थापना के लिए 3.50 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित थी, जिसे सम्यक विचारोपरांत अब संशोधित कर नायकखेड़ा में बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने कहा है कि इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरी पारदर्शिता, गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि भवन निर्माण के लिए स्थल चयन और अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं तुरंत पूरी की जाएं ताकि क्षेत्र की जनता को जल्द से जल्द इस बहुउद्देशीय भवन का लाभ मिल सके।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *