सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी और निरंतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी*

चम्पावत ,

*सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी और निरंतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी*

*जिलाधिकारी मनीष कुमार ने की सीमा संबंधी मुद्दों की समीक्षा, विभागीय समन्वय और सीमावर्ती गांवों के विकास पर दिया जोर*जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार में बॉर्डर इश्यूज एंड एक्शन कमेटी (बीआईएसी) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, अतिक्रमण, नागरिकता संबंधी प्रकरणों तथा सीमावर्ती गांवों में विकास कार्यों और दूरसंचार सुविधाओं की समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी रखते हुए निरंतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीमा संबंधी विषयों पर विभाग आपसी समन्वय बनाए रखें तथा संज्ञान में आने वाले मामलों में समयबद्ध कार्रवाई करें।जिलाधिकारी ने पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल को मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई बढ़ाने के निर्देश दिए। अवैध प्रवेश से जुड़े मामलों की निरंतर समीक्षा के निर्देश दिए । उन्होंने उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि को एसएसबी के साथ समन्वय स्थापित कर सीमा क्षेत्र में अतिक्रमण चिह्नित करने और नियमानुसार आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।सीमावर्ती गांवों के विकास की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने वाइब्रेंट विलेज के अंतर्गत संचालित योजनाओं की नियमित निगरानी करने तथा शेष कार्यों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने दूरसंचार सुविधाओं से वंचित गांवों एवं सीमा चौकियों में संपर्क सुविधा उपलब्ध कराने की कार्रवाई में तेजी लाने को कहा। साथ ही जिला दूरसंचार समिति की बैठक आयोजित कर भारतनेट की उपलब्धता की समीक्षा करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने आर्थिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के सत्यापन की कार्रवाई जारी रखने और संदिग्ध पाए गए मामलों में कारण स्पष्ट करते हुए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। नागरिकता संबंधी लंबित प्रकरणों का भी यथाशीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अजय सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर.एस. सामंत सहित उप जिलाधिकारी, एसएसबी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी वर्चुअल उपस्थित रहे।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *