प्रगतिशील काश्तकार श्री भीम सिंह महर ने की जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट, कृषि एवं बागवानी नवाचारों पर हुई चर्चा*

चम्पावत ,

*प्रगतिशील काश्तकार श्री भीम सिंह महर ने की जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट, कृषि एवं बागवानी नवाचारों पर हुई चर्चा*

चंपावत जनपद के अंतर्गत कृषि और बागवानी के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे ग्राम कठनौली के प्रगतिशील काश्तकार श्री भीम सिंह महर ने जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया तथा उनके कार्यों की सराहना की गयी। श्री महर वर्ष 2020 (कोरोना काल) से बागवानी और कृषि के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने खेतों और बगीचों में पैदा की गई विभिन्न उपजों के सैंपल जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। चर्चा के दौरान श्री भीम सिंह महर ने बताया कि उनके बगीचे में इस समय विश्व प्रसिद्ध ‘ग्रैनी स्मिथ’ (Granny Smith) किस्म का सेब पैदा हो रहा है, जो स्वास्थ्य की दृष्टि से विशेषकर शुगर के मरीजों के लिए बेहद उत्तम माना जाता है।इसके साथ ही उन्होंने अपनी खेती की अन्य सफल तकनीकों को साझा करते हुए बताया कि वह मौसमी फलों तथा फसलों का उत्पादन किया जाता है। जैविक पद्धति से तैयार मटर की फसल से बाजार में उन्हें बेहतरीन कीमत और मुनाफा मिलता है। इस दौरान जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने काश्तकार के इन नवाचारों और मेहनत की प्रशंसा करते हुए उन्हें हरसंभव प्रशासनिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रयास स्थानीय स्तर पर कृषि और बागवानी को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होंगे। इस अवसर पर श्री भीम सिंह महर ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

kamal bhandari editor in chief.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *