*जनपद पिथौरागढ़ पुलिस**
अपराध नियंत्रण, बेहतर पुलिसिंग एवं कानून व्यवस्था को लेकर SP पिथौरागढ़ ने की समीक्षा बैठक*
*धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर विशेष सतर्कता बरतने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश* आज पुलिस कार्यालय पिथौरागढ़ में पुलिस अधीक्षक श्री अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों ने ऑफलाइन एवं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रतिभाग किया।बैठक में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, डिजिटल पुलिसिंग, लंबित विवेचनाओं, जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।📌 *बैठक में दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश—*🔹 *अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई:* सड़क पर अतिक्रमण करने वाले हार्डवेयर दुकानदारों, वर्कशॉप, मैकेनिक, बारात घर एवं अन्य प्रतिष्ठानों को चिह्नित कर प्रथम बार नोटिस जारी करने तथा पुनः अतिक्रमण पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए।🔹 *यातायात व्यवस्था में बाधा पर कार्रवाई:* नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने तथा सड़क पर भवन निर्माण सामग्री डालकर यातायात बाधित करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।🔹 *त्यौहारों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था:* आगामी धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए।बैठक में सीओ पिथौरागढ़ श्री गोविन्द बल्लभ जोशी सहित जनपद के समस्त थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। *मीडिया सैल**पुलिस अधीक्षक कार्यालय पिथौरागढ़*
kamal bhandari editor in.

