लोहाघाट के नैतिक करायत करेंगे अंडर-17 एसजीएफआई राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व
लोहाघाट, चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले के लोहाघाट निवासी युवा फुटबॉलर नैतिक करायत उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ मंडल में आयोजित होने वाले अंडर-17 एसजीएफआई राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।नैतिक 2025 में अंडर-14 वर्ग में भी उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वे दिल्ली एफसी की ओर से दिल्ली यूथ लीग में उपविजेता रही टीम का हिस्सा रहे हैं और कई मुकाबलों में मैन ऑफ द मैच का खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने दिल्ली एफसी के साथ आरएसए कप का खिताब भी जीता है। उत्तराखंड के विभिन्न राज्य स्तरीय टूर्नामेंटों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है।नैतिक का लक्ष्य राष्ट्रीय टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन कर आगे भारतीय फुटबॉल टीम में जगह बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है।उनके इस सफर में उनके स्वर्गीय बुबू, मोहन करायत, की प्रेरणा का विशेष स्थान है। उनके दादा भारतीय सेना की 3 कुमाऊं रेजिमेंट से जुड़े रहे और राजपूताना टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके थे। वहीं, उनके नाना जी ने बचपन से ही नैतिक का हौसला बढ़ाया और हर कदम पर उनका साथ दिया। दादा से मिली प्रेरणा और नाना जी के निरंतर सहयोग ने नैतिक के सपनों को मजबूती दी है।लोहाघाट की पहाड़ियों से राष्ट्रीय फुटबॉल मंच तक पहुंच रहे नैतिक करायत का सपना भारतीय टीम की जर्सी पहनकर देश का नाम रोशन करना है। उनकी इस उपलब्धि से चंपावत जिले और पूरे उत्तराखंड को गर्व है।
kamal bhandari editor in chief.

