संदिग्ध परिस्थितियों में मिले विद्याधर (बालकिशन ) ग्राम सभा बडोली के विद्याधर जिन्हें बालकिशन भी कहा जाता है जिनके पिता जी का नाम स्वर्गीय श्री मोतीराम जी है कल शाम को खराब मौसम के चलते बंदरों को भगाने के लिए गए हुए थे और उसके बाद वह घर लौट के नहीं आए जिस पर घर वालों द्वारा ग्रामीणों से कहते हुए पूरी रात भर उनकी खोजबीन करी गई खोजबीन करते हुए सुबह सूत्रों के अनुसार लगभग 9 से 9:30 के बीच जंगल में पेड़ों के नीचे संदिग्ध परिस्थिति में पाए गए जिस पर ग्रामीणों द्वारा पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचित किया गया जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा व्यक्ति को चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल चंपावत लाया गया जहां पर जिला अस्पताल द्वारा व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया उसके बाद सव को चिकित्सीय जांच हेतु भेजा गया है बने रहे हैं आगे की खबर चिकित्सा जांच के बाद जो भी जैसे मिलेगी बताई जाएगी