ऑपरेशन स्माइल: चम्पावत पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद किया


चम्पावत। ऑपरेशन स्माइल के तहत चम्पावत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो गुमशुदा बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्रीमती रेखा यादव के निर्देशन में 23 मार्च 2026 को कोतवाली चम्पावत पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चे बिना बताए घर से चले गए हैं और काफी समय बाद भी वापस नहीं लौटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और सर्विलांस की सहायता से बच्चों की लोकेशन का पता लगाया गया।

जाँच में पता चला कि दोनों बच्चे पूर्णागिरी टनकपुर क्षेत्र में हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहाँ पहुँचकर दोनों को सकुशल बरामद किया और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

चम्पावत पुलिस ने इस अवसर पर आमजन से अपील की है कि वे बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध या आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *