*जनपद चंपावत* 🛡️ *ऑपरेशन साइबर सुरक्षा: जागरूक कर्मचारी, सुरक्षित संस्थान*
*बनबसा पुलिस ने NHPC कर्मचारियों एवं CISF जवानों को साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक* *श्रीमती रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत* के निर्देशन एवंं *ऑपरेशन साइबर सुरक्षा” अभियान* के अंतर्गत आज दिनाँक 18.06.2026 को *थाना बनबसा पुलिस* द्वारा NHPC बनबसा में कार्यरत कर्मचारियों एवं CISF के जवानों को साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया।🔹इस दौरान पुलिस टीम ने डिजिटल अरेस्ट, फर्जी KYC अपडेट, OTP व बैंकिंग फ्रॉड, निवेश एवं लोन के नाम पर होने वाली ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी लिंक एवं QR कोड स्कैम जैसे साइबर अपराधों से बचने के प्रभावी उपाय बताए। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई। *चम्पावत पुलिस की अपील:* “सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही साइबर अपराधों से सबसे बड़ा बचाव है।”मीडिया सेलपुलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत दिनाँक- 18.07.2026
kamal bhandari editor in chief ।

