शारदा घाट टनकपुर में बड़ा हादसा टला, रेस्क्यू टीम ने बचाई नन्ही जान

टनकपुरI शारदा घाट पर आज एक बड़ा हादसा टल गया जब 6 वर्षीय बच्ची अचानक पैर फिसलने के कारण तेज धारा में बहने लगी। घाट पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत शोर मचाकर मदद के लिए पुकारा गया।

मौके पर तैनात आपदा राहत दल, 31वीं वाहिनी पीएसी, जल पुलिस एवं गोताखोर टीम ने बिना देर किए साहसिक रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। टीम की तत्परता और बहादुरी के चलते बच्ची को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।

इस साहसिक कार्य को देखकर मौके पर मौजूद परिजन और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू टीम की जमकर सराहना की और उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

👮‍♂️ रेस्क्यू टीम के सदस्य:
HC अनिल कुमार, कांस्टेबल नीरज बोरा, कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल विजय गंगोला, कांस्टेबल चंद्र प्रकाश मेहरा, जल पुलिस राकेश गिरी, गोताखोर रविंदर पहलवान, PRD सूरज शर्मा

👉 अपील:
घाटों पर जाते समय सावधानी बरतें और बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *