चम्पावत
*आपदा संबंधी किसी भी सूचना पर तत्काल कंट्रोल रूम को करें अवगत : जिलाधिकारी*भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि भूस्खलन, जलभराव, सड़क अवरुद्ध होने, भवन क्षति अथवा किसी भी आपदा संबंधी घटना की सूचना मिलते ही तत्काल राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ करते हुए जिला आपदा परिचालन केन्द्र को अवगत कराया जाए। जिला आपदा प्रबंधन टीमों को भी हर स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।जिलाधिकारी ने बताया कि जिला आपदा परिचालन केन्द्र 24×7 सक्रिय है तथा जनपद में वर्षा की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल निम्न संपर्क माध्यमों पर दें—*जिला आपदा परिचालन केन्द्र, चम्पावत – संपर्क विवरण*फोन: 05965-230819टोल फ्री: 05965-230703आपदा हेल्पलाइन: 1077 (टोल फ्री)व्हाट्सएप/मोबाइल (Airtel): 7895318895व्हाट्सएप/मोबाइल (BSNL): 7579060090व्हाट्सएप/मोबाइल (Jio): 9528135726जिला प्रशासन ने आमजन एवं अभिभावकों से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें तथा खराब मौसम के दौरान नदी-नालों एवं संवेदनशील क्षेत्रों के समीप जाने से परहेज करें।*सभी नागरिकों आम जनमानस से अनुरोध है कि—* * अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।* सुरक्षित स्थानों पर रहें और पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर ढांचों से दूर रहें।* वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें प्रत्येक स्तर पर तत्परता एवं सुरक्षा बनाये रखते हुये आवागमन में नियंत्रण बरता जाये।* पर्वतीय क्षेत्र में जो भी ट्रैकर ट्रेकिंग पर जा रहे हैं उन्हें बरसात के अवधि में ट्रेकिंग की अनुमति न दी जाय। * इसके अतिरिक्त पुलिस अधिक वर्षा होने पर यात्रियों तथा उनके वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर रूकवाएं तथा मौसम सामान्य होने पर ही आवागमन करवाए* NH. PWD, PMGSY, ADB, BRO, WB, CPWD आदि किसी भी मोटर मार्ग के बाधित होने की दशा में उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करेंगे।* समस्त राजस्व उप निरीक्षक, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी अपने क्षेत्रों में बने रहेंगे।* समस्त थाना/चौकी/आपदा प्रबंधन QRT भी आपदा सम्बन्धी उपकरणों एवं वायरलैस सहित अलर्ट में रहेंगे।🛑 समस्त राजस्व उप निरीक्षक/ग्राम पंचायत अधिकारीअपने-अपने क्षेत्र से मौसम स्थिति सूचना तत्काल जिला आपातकालीन कंट्रोल रूम *(DEOC)* में देना सुनिश्चित करेंगे।
kamal bhandari editor in chief ।

