घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सख्त, ओवररेटिंग पर जीरो टॉलरेंस

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जनपद में घरेलू गैस वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं पारदर्शी बनाए रखने हेतु जिला पूर्ति अधिकारी, पूर्ति निरीक्षकों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनपद में किसी भी प्रकार की ओवररेटिंग न हो तथा सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित दरों पर ही गैस उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि गैस वितरण समयबद्ध तरीके से किया जाए, जिससे किसी भी उपभोक्ता को असुविधा का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी ने शासन द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर बल देते हुए सभी अधिकारियों को गैस वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक उपभोक्ता तक निर्धारित समय पर गैस की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *