चंपावत बाईपास निर्माण के लिए पेड़ों का कटान शुरू


10 किमी सड़क के लिए 1882 पेड़ हटाए जा रहे, देवदार-चीड़ भी शामिल

चंपावत। जनपद में प्रस्तावित बाईपास निर्माण को लेकर इन दिनों पेड़ों का कटान शुरू हो गया है। करीब 10 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना के लिए कुल 1882 पेड़ हटाए जा रहे हैं, जिनमें देवदार, बांज, चीड़ और अन्य प्रजातियां शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार बाईपास मार्ग करीब 9.87 किलोमीटर लंबा होगा और इसके निर्माण पर लगभग 220 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। परियोजना के तहत वन भूमि और अन्य भूमि का उपयोग किया जा रहा है, जिसके चलते बड़ी संख्या में पेड़ों का कटान किया जा रहा है।

यह बाईपास टनकपुर रोड के मुडियानी क्षेत्र से शुरू होकर बेलखोला, चौकी पांडे, कफलांग, शांतिपुरीखाल, दुधपोखरा, नारायणकोट होते हुए तिलोन तक बनाया जाएगा। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही प्रभावित क्षेत्र में पेड़ों की कटाई का कार्य तेजी से जारी है।

परियोजना को लेकर क्षेत्र में पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन को लेकर चर्चा भी बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *