चंपावत
*राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत वीपीआरपी पर एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला संपन्न* प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समृद्ध उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम छोर पर खड़ी महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को विकास भवन सभागार, चंपावत में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत ‘विलेज प्रॉस्परिटी एंड रेजिलिएंस प्लान’ (वीपीआरपी) विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया।मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती की अध्यक्षता तथा सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी (जिला ग्राम्य विकास अभिकरण) के कुशल दिशा-निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला में ग्रामीण समृद्धि योजना के विभिन्न तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।प्रशिक्षण सत्र के दौरान मास्टर ट्रेनर व जिला थिमेटिक एक्सपर्ट कैलाश चंद्र शर्मा तथा पाटी के ब्लॉक मिशन प्रबंधक रमेश सिंह पाटनी द्वारा उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को वीपीआरपी की रूपरेखा, आंकड़ों के संकलन, आजीविका संवर्द्धन तथा ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) में इसके एकीकरण की प्रक्रिया के संबंध में गहन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण में प्राप्त ज्ञान का धरातल पर पारदर्शी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में अंतिम व्यक्ति तक आजीविका एवं विकास की योजनाओं का लाभ पहुंच सके।कार्यशाला में परियोजना निदेशक अजय सिंह सहित जनपद एवं विकास खंड स्तर के समस्त संबंधित स्टाफ, जिनमें ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम), एरिया कोऑर्डिनेटर, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा कम्युनिटी कैडर (आईपीआरपी) शामिल रहे, ने सक्रिय सहभागिता की।
kamal bhandari editor in chief ।

