चम्पावत,
।*टनकपुर में मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा धरातल पर उतरी, ₹14.25 करोड़ की लागत से बनने वाले मीडिया सेंटर का भूमि पूजन संपन्न*
*पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, टनकपुर में आधुनिक सुविधाओं से लैस मीडिया सेंटर और गेस्ट हाउस के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ**एक साल के भीतर बनकर तैयार होगा टनकपुर का भव्य मीडिया सेंटर, भूतल पर पार्किंग और कम्युनिटी हॉल के साथ मिलेंगी कई आधुनिक सुविधाएं*मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणाओं के क्रम में स्वीकृत 1425.52 लाख रुपये की लागत वाली टनकपुर में मीडिया सेंटर के कार्यारंभ अवसर पर बुधवार को टनकपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी, श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती किरन देवी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल, जनप्रतिनिधियों एवं सूचना विभाग एवं प्रेस मीडिया प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना कर योजना के सफल एवं समयबद्ध निर्माण की कामना की। कार्यक्रम में लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल ने बताया कि मा मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गयी घोषित योजना का आज विधिवत भूमि पूजन संपन्न हो गया है। इस पूरी परियोजना को पूरा करने के लिए एक वर्ष की समय सीमा तय की गई है, लेकिन विभाग का प्रयास रहेगा कि निर्धारित समय से पहले ही इसका निर्माण कार्य पूरा कर इसका उद्घाटन करा लिया जाए।भवन की संरचना की जानकारी देते हुए श्री कांडपाल ने बताया कि भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर दो कम्युनिटी हॉल बनाए जाएंगे। इसके ठीक ऊपर पहले तल पर एक अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का निर्माण होगा, जहाँ मीडिया बंधुओं के बैठने की समुचित व्यवस्था रहेगी। वहीं, भवन की ऊपरी दो मंजिलों में वीआईपी गेस्ट हाउस बनाए जाएंगे, जिसमें 4 सुइट्स (Suites) और 2 सामान्य गेस्ट हाउस शामिल होंगे। मा मुख्यमंत्री द्वारा क्षेत्र को दी गई इस सौगात को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने के लिए विभाग पूरी तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।इस अवसर पर माननीय विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार ने बताया की माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र में चंपावत आदर्श चंपावत परिकल्पना की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा की आज इस मीडिया सेंटर के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारम्भ हो गया है।जिसकी लगभग 14 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत है। इसे पत्रकार बंधुओं की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई है और इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरे पहाड़ी क्षेत्र की न्यूज़ कवरेज के लिए बहुत आसान होगी। इस बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था, मीडिया हॉल, कम्युनिटी हॉल और गेस्ट हाउस की सुविधा उपलब्ध रहेगी।मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने कहा की मा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। मीडिया के लिए आधुनिक सुविधा से परिपूर्ण मीडिया सेंटर के लिए सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति प्रदान की है।कार्यक्रम में मौजूद प्रेस और मीडिया प्रतिनिधियों ने माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि इस महती योजना के धरातल पर उतरने से सरकार, मीडिया और आम जनता के बीच आपसी तालमेल और संवाद को और अधिक मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार एवं नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा श्रीमती रेखा देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष टनकपुर सुश्री तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा श्री कमलेश भट्ट, अपर जिला सूचना अधिकारी श्रीमती आशा गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संगठन अध्यक्ष श्री चंद्र बल्लभ ओली, महामंत्री श्री गिरीश बिष्ट, सहित समस्त प्रेस मीडिया प्रतिनिधि सहित जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन, वरिष्ठजन उपस्थित रहें। सभी ने योजना के शीघ्र, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन की अपेक्षा व्यक्त की।
kamal bhandari editor in chief.

