चम्पावत |
भरत चौधरी को चम्पावत जनपद का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है। उत्तराखंड शासन के नियोजन अनुभाग-1 द्वारा जारी आदेश में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के लिए प्रभारी मंत्रियों की तैनाती की गई है, ताकि जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समितियों का संचालन और विकास कार्यों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से हो सके।
जारी सूची के अनुसार भरत चौधरी को चम्पावत के साथ-साथ चमोली जनपद की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
प्रभारी मंत्री के रूप में वे दोनों जनपदों में विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा, विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे।
शासन का मानना है कि प्रभारी मंत्रियों की सक्रिय निगरानी से विकास कार्यों में तेजी आएगी और योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से जनता तक पहुंच सकेगा। भरत चौधरी की नियुक्ति से चम्पावत और चमोली में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही हैI

