महराना को राज्य मंत्री दर्जा मिलने पर चम्पावत में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

चम्पावत। चाय विकास सलाहकार परिषद का उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री दर्जा) बनाए जाने पर भाजपा नेता मुकेश महराना को कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर चम्पावत बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरण कर और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया।

कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है। उन्होंने इसे संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान बताया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी भी की और फैसले का स्वागत करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *