विकास खण्ड पाटी में कल आयोजित होगा ‘किसान दिवस’, कृषकों से प्रतिभाग की अपील

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशन में मुख्य कृषि अधिकारी श्री धनपत राय ने जनपद के समस्त कृषक बंधुओं और माननीय जनप्रतिनिधियों को सूचित करते हुए बताया कि किसानों की विभिन्न समस्याओं व मुद्दों के त्वरित समाधान हेतु विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में किसानों को तकनीकी और वैज्ञानिक रूप से अधिक सक्षम व जागरूक बनाने के उद्देश्य से दिनांक 09 अप्रैल, 2026 को विकास खण्ड पाटी के मुख्यालय में ‘किसान दिवस’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मुख्य कृषि अधिकारी ने विकास खण्ड पाटी के सभी प्रगतिशील किसानों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से विशेष अनुरोध किया है कि वे गुरुवार प्रातः 09:30 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति सुनिश्चित करें। उन्होंने अपील की है कि किसान अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी समस्याओं को साझा करें और विशेषज्ञों द्वारा दी जाने वाली वैज्ञानिक जानकारियों का लाभ उठाएं ताकि कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों का समावेश कर उत्पादन को बेहतर बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *