आदि कैलाश यात्रा शुरू, 200 से अ​धिक श्रद्धालु भगवान भोले के जयकारे लगाकर ​शिव धाम हुए रवाना


धारचूला। आदि कैलाश यात्रा का शुक्रवार को विधिवत हुआ शुभारंभ हुआ। 200 से अधिक श्रद्धालु भगवान भोले के जयकारे लगाते हुए ​शिव धाम को रवाना हुए। एसडीएम आशीष जोशी और सीओ कुंवर सिंह ने नगर के तवाघाट चौराहे पर सयुंक्त रूप से आदि कैलाश यात्रा के पहले दल को हरी झंडी दिखाकर गुंजी के लिए रवाना किया। एसडीएम जोशी ने बताया कि यात्रा के लिए अब तक 500 आवेदन आए हैं। 350 यात्रियों को परमिट जारी किए जा चुके हैं। दिल्ली से पहुंचे दंपति रामभोले और अनीता ने बताया कि वे छठी बार आदि कैलाश यात्रा पर जा रहे हैं। वहीं आदि कैलाश यात्रा शुरू होने से व्यास घाटी के होम स्टे संचालकों, टूर ऑपरेटर और नगर के होटल कारोबारियों में खुशी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *