हरेला पर्व पर डिप्टेश्वर मंदिर परिसर में हुआ वृक्षारोपण, हरित उत्तराखंड का लिया संकल्प चंपावत।

लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित उत्तराखंड के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज डिप्टेश्वर मंदिर, चंपावत परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद चंपावत की अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे ने कहा कि हरेला केवल एक पारंपरिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला उत्सव है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शंकर दत्त पांडे, समाजसेवी श्री राजेंद्र गहतोड़ी तथा भाजपा नेता श्री रमेश खाती ने संयुक्त रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित वातावरण सुनिश्चित करने की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और लोगों को प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

kamal bhandari editor in chief ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *